{"_id":"5c9915dbbdec2276d05c0746","slug":"181553536475-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल काटने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल काटने पर मारपीट
विज्ञापन
बाल काटने पर दो युवक भिड़े
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी मनोज ने तहरीर देकर बताया कि वह शान मौहम्मद नाई के यहां मूंछ बनवाने गया था। आरोप है कि नाई ने उसकी भौंह के बाल साफ कर दिए। विरोध करने पर आरोपी ने मनोज के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सालाना जलसा 27 मार्च से
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला कोटला स्थित मदरसा जन्नत निशां का सालाना जलसा 27 मार्च को शाम चार बजे से आयोजित किया जाएगा। मदरसे के मोहतमिम मौलाना शान मौहम्मद ने बताया कि सालाना जलसे में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मौलाना जमील व विशिष्ट अतिथि दारूल उलूम देवबंद के मौलाना यामीन व मेरठ के मौलाना अब्दुल्ला मौजूद रहेंगे।
बबरे वाली माता का मेला शुरू
मीरापुर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध व महाभारत कालीन शीतला माता मंदिर में पांच दिवसीय मेला सोमवार से शुरू हो गया। मेले का विधिवत शुभारंभ मां बबरे वाली माता की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। मेले के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर माता के दर्शन कर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।