{"_id":"5c8ea940bdec2214743f3919","slug":"181552853312-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी अजीत सिंह करेंगे सभा को संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी अजीत सिंह करेंगे सभा को संबोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष अजित सिंह के गांव रहावती में प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पह़ंचने की अपील की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव खालिदपुर, नगौड़ी, कौल, कोहला, गगसौना आदि में संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ रतन सिंह ने कहा कि यह चुनाव गरीब किसान, मजदूर, नौजवान एवं राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करेगा। हमें जागरूकता के साथ-साथ सजग व सतर्क रहते हुए महापर्व में आहुति देनी है। राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करनी है। युवा रालोद के प्रदेश महामंत्री पश्चिम विकास सिंह भैंसा ने कहा कि किसान-मजदूर एवं नौजवान की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ने वाला नेता को संसद में भेजना होगा। चुनाव के जरिए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकरअजित सिंह के विचार सुने। यहां प्रदेश सचिव रणवीर दहिया, जिला महासचिव ऋषिपाल भड़ाना, जिला सचिव जगपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष जयपाल शर्मा, वेदपाल सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।