{"_id":"5c69cd4ebdec22737f7338cc","slug":"181550437710-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत के साथ तापसी ने दराती से छिले गन्ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत के साथ तापसी ने दराती से छिले गन्ने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी और भूमि ने दरांती से छीले गन्ने
धनपुर के किसान के खेत में की गई फिल्म ‘सांड की आंख’ की शूटिंग
मुंबई लौटी यूनिट, 20 फरवरी को दोबारा शूटिंग करने के लिए आएगी
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। धनपुर-रामपुर गांव में चल रही फिल्म ‘सांड की आंख’ की शूटिंग दूसरे दिन रविवार को भी की गई। लाइट, कैमरा, एक्शन के बीच अभिनेत्री तापसी तन्नू और भूमि पेडनेकर के गोल्ड-गोल्ड गीत के साथ खेती करते हुए सीन शूट किए गए।
जौहड़ी गांव में शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित फिल्म को मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप निर्देशित कर रहे हैं। दादी चंद्रो की भूमिका में भूमि पेडनेकर और प्रकाशी तोमर की भूमिका तापसी पन्नू निभा रही हैं। शनिवार को जौहड़ी गांव में शूटिंग के बाद पूरी यूनिट धनपुर-रामपुर पहुंची। यहां एक ईट भट्ठे पर सह कलाकारों के लिए कैंप लगाया गया। यहां से लगभग एक किमी दूर धनपुर निवासी नरेश के खेत पर रविवार को सीन फिल्माए गए। सुबह साढ़े दस बजे खेत पर शूटिंग का सारा सामान पहुंचा। सह निर्देशक हीरानंदनी और अंकुर के निर्देशन में बने गीत की शूटिंग हुई। तापसी व भूमि घाघरा व शर्ट पहनकर खेतों में पहुंचीं। गीत के बोल पर दोनों ने दरांती से ईख छीलने का कार्य किया।
तापसी व भूमि को देखने पहुंचे ग्रामीण
तापसी और भूमि को देखने के लिए सुबह से ही ग्रामीण खेत के चारों ओर इकट्ठा हो गए। इस दौरान पुलिस और बाउंसर भीड़ को हटाते हुए दिखे। गांव की महिलाएं भी युवतियां भी मौजूद थीं। लेकिन सभी को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
तापसी को भाया गांव का खाना
ग्रामीण अमित ने बताया कि शनिवार को शूटिंग के बाद भूमि पेडनेकर तो मेरठ स्थित होटल के लिए रात में रवाना हो गईं, लेकिन तापसी रामपुर निवासी राजकुमार के घर पर ही रात में रुकीं। उन्होंने यहां मक्के की रोटी और साग खाने की इच्छा जाहिर की। घर पर ही उनके लिए यह सब खाना बनवाया गया। बाकी यूनिट के लिए खाना बनाने को हलवाई लगाया गया था।
अब 20 फरवरी को होगी शूटिंग
रविवार शाम को पूरी यूनिट मुंबई रवाना हो गई। वहां कुछ सीन शूट करने के बाद 20 फरवरी को दोबारा धनपुर में शूटिंग होगी। यहां से सीन पूरे करने के बाद टीम हस्तिनापुर के बस्तौरा गांव में शूटिंग करेगी।