{"_id":"5c69c7a7bdec22736436b2a9","slug":"181550436263-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : दामोदार राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : दामोदार राय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर की पंचायती धर्मशाला में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें ब्लाक, नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि बिजनौर लोकसभा के प्रभारी दामोदार राय रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने दम पर यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के पार्टी का महासचिव बनने से पार्टी में नई जान आई है। पार्टी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की झलक देखते है। जिस कारण पार्टी कार्यकर्ता जोश के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। उन्होंने मवाना ब्लाक व नगर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत बनाने व अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अपील की। बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान इलियास कुरैशी, योगराज नंबरदार, विनोद मोघा, रामकिशन, विचित्रानंद, शिवदत्त, सुरेशचंद, सुमन, ब्रहम सिंह, केशव, अहसान, पूनम शर्मा, डा. नसीम, महिपाल, शाहनवाज कुरैशी व राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।