{"_id":"5c647e3fbdec2211df413808","slug":"181550089791-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपीजी कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपीजी कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। एएसपीजी कॉलेज में बुधवार को वार्षिक खेलकूद, साहित्य सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अतुल गोयल ने सरस्वती माता के सामने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में रिति छुड्डन द्वारा सोलो गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने समूह गान प्रस्तुत किया। छात्रा निशा दास ने राजस्थानी लोकनृत्य पर शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस दौरान कव्वाली का आयोजन भी किया गया। कव्वाली के बाद वॉलीबाल, कबड्डी, क्रिकेट, रस्सा कस्सी, दौड़, बैडमिंटन, टेनिस के विजेता, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ पावर लिफ्टिंग व बेस्ट फिजिक टीम में टीम का प्रतिनिधित्व व विश्वविद्यालय स्तर पर बेस्ट मसल का अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी अक्षय चौहान को किट देकर सम्मानित किया गया। प्रो. सचिन कुमार, डॉ. पूनम, डॉ. रक्षा, डॉ. अरुण, डॉ. शर्मिला, प्रो. अमरीता, प्रो. संजीव, डॉ. मीनू, दुलीचंद महला, डॉ. रीनू, साधना, जूही, प्रिया, पूजा, फरहीम, निधि आदि मौजूद रहे।
प्रबंध समिति के चुनाव की घोषणा
मवाना। एएसपीजी महाविद्यालय में चुनाव अधिकारी विनोद गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी भूपेंद्र त्यागी तथा नईम अहमद ने चुनाव की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 15 को आपत्ति व निस्तारण, 16 को नामांकन पत्र प्राप्त एवं जमा करना तथा प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, 17 को प्रत्याशियों के नाम की वैध सूची का प्रकाशन, 18 को नामांकन पत्रों की वापसी व प्रत्याशियों के नाम की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 24 फरवरी को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी।