{"_id":"5c5dc9a3bdec2253a33c55fb","slug":"181549650339-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में प्रवेश के लिए पांच दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू में प्रवेश के लिए पांच दिन शेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ कॉलेज के इग्नू सेंटर पर 11 तक लें प्रवेश
मेरठ। मेरठ कॉलेज के इग्नू सेंटर पर विभिन्न कोर्सों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है। इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी की मेरठ कॉलेज की कोऑर्डिनेटर डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम, बी.लिब, एमएसडब्लू, बीएसडब्लू, सभी सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स तथा डिग्री कॉलेजों के प्रोफेसरों के कॅरियर एडवांसमेंट के लिए अनिवार्य रिफ्रेशर एवं ओरिंटेशन कोर्स के सामान पीजी डिप्लोमा इन हायर एजुकेशन कोर्स में छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। इनके ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है। एमबीए की इग्नू की प्रवेश परीक्षा भी दस मार्च को होनी है, उसके लिए भी 11 तक फॉर्म जमा करने होंगे। जो छात्र-छात्राएं इग्नू से एमबीए करना चाहते हैं वो भी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का फ़ॉर्म भर सकते हैं। मेरठ कॉलेज केंद्र का कोड 2728 एवं नोएडा रीजनल सेंटर कोड 39 है।
डॉ. सीमा शर्मा ने बताया की इग्नू के रीजनल सेंटर के नए हेड के रूप में डॉ. एएम सकलानी ने दो दिन पूर्व कार्यभार ग्रहण किया। नए रीजनल डायरेक्टर डॉ. सकलानी को मेरठ के सेंटर स्टाफ की ओर से डॉ. सीमा ने बधाई दी।