{"_id":"5c520d90bdec220bb35c2d3a","slug":"181548881296-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने शराब पीने का विरोध करने पर सभासद पति के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने शराब पीने का विरोध करने पर सभासद पति के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शराब पीने के विरोध पर मारपीट
मवाना। नगर के सभासद पति से चार युवकों ने शराब पीने का विरोध करने पर जमकर मारपीट की। मारपीट में सभासद पति घायल हो गया। बुधवार को थाने पहुंचने पर पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। नगर स्थित एक मंडप के पास रहने वाले अलाउद्दीन पुत्र आमिर वार्ड 21 की सभासद के पति है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से उनके घर के बाहर चार युवक शराब पीते है और आपस में गाली गलौच करते है। मंगलवार देर रात शराब पीकर गाली गलौच कर रहे युवकों से उन्होंने गाली देने से मना किया। जिस पर युवकों ने सभासद पति के साथ ही गाली गलौच करनी शुरू कर दी और जमकर मारपीट की। सभासद पति का शोर सुनकर इकट्ठा हुए मोहल्ले के लोगों को देखकर चारों वहां से भाग निकले। बुधवार सुबह थाने पहुंचे अलाउद्दीन ने थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।