फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसानों ने दिया एडीएम एफ को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन।

किसानों ने दिया एडीएम एफ को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन।

Thu, 10 Jan 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने दिया एडीएम एफ को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन द्वारा तहसील में दिया जा रहा बुधवार को भी धरना जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने एडीएम एफ को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मवाना शुगर मिल से किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज कराए जाने की मांग की। वहीं, मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर कड़ा निर्णय लेने की चेतावनी दी।

उल्लेखनीय है कि लगभग 12 दिन तक गन्ना समिति में संगठन द्वारा धरना दिए जाने के बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने धरना समिति से उठाकर मंगलवार से तहसील परिसर में शुरू कर दिया है। धरना बुधवार को भी जारी रहा। तहसील निरीक्षण के लिए पहुंचे एडीएम एफ आनंद कुमार शुक्ला को संगठन द्वारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की कि मिल का पेराई सत्र शुरू हुए दो माह बीत चुके हैं। इसके बावजूद चीनी मिल प्रबंधन ने कोई भुगतान नहीं किया है और न ही किसानों को ब्याज दिया है। शासन और प्रशासन किसानों की सुध-बुध नहीं ले रहा है। पर्ची भी कम मिल पा रही हैं। जिससे किसान गेहूं की बुवाई करने में देरी हो रही है। आर्थिक तंगी के चलते किसान अपने बच्चों को ठीक से पढ़ा भी नहीं पा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो विवश होकर किसान कठोर कदम उठाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में शौकीन गुर्जर, देव शर्मा, अनेश कुमार, सतीश रावल, बलराम, विनेश शर्मा, फुंदन सिंह, अमित पंवार आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed