फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रा का चयन इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता क लिए।

छात्रा का चयन इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता क लिए।

Sat, 22 Dec 2018 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
छात्रा का चयन इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता क लिए।
हस्तिनापुर। राजकीय हाईस्कूल इकवारा की कक्षा नौ की छात्रा कु. मानसी का चयन मंडल स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य निर्विकार आनन्द ने बताया की कु. मानसी द्वारा कम खर्च में वातानुकूलित यंत्र तैयार करने संबंधी प्रोजेक्ट मॉडल जिला स्तर पर प्रस्तुत किया गया था, जिसका मंडल स्तर पर चयन कर लिया गया है। इस मॉडल को मंडल स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए छात्रा को कुल 10 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्राप्त हुई है। अब छात्रा मंडल स्तर की प्रतियोगिता हेतु दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में 22 दिसंबर को प्रतिभाग करेगी। जनपद मेरठ से चार विद्यालयों के 6 छात्रों का ही चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। जिसमें मेजर आशाराम स्मारक इंटर कॉलिज गणेशपुर की छात्रा मीनाक्षी भी शामिल है, मीनाक्षी को भी प्रोजेक्ट हेतु 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा गार्गी गर्ल्स पब्लिक स्कूल व केवी डोगरा लाइंस मेरठ के छात्रों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

स्कूली बच्चों का किया टीकाकरण
हस्तिनापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत कक्षा 6 से कक्षा 11 तक 15 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए गए। साथ ही कॉलिज में निर्धन छात्रों को जर्सी वितरण भी किया गया। प्रधानाचार्य भूपेश कुमार ने बच्चों को इस संबंध में दिशा निर्देश भी दिए। नगर पंचायत चेयरमैन अरुण कुमार ने निर्धन बच्चों को जर्सी वितरण किया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर में भी छात्र छात्राओं को रूबेला टीकाकरण किया गया। जिसमें सीएचसी से मनोज, बबीता, गौतम, ऊषा, रीना, अलका आदि ने टीकाकरण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुज कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, राजीव कुमार, आदेश, चंद्र किरण, जितेंद्र, सविता शर्मा, नीतू, ममता मधुबाला मयंक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल
हस्तिनापुर।
कस्बे के मुख्य मार्ग पर उधम सिंह चैक के पास मालीपुर निवासी बाबूराम और मवाना निवासी विक्की की बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। बाइकों की गति तेज होने के कारण दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी मे भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में देर शाम तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में देखे 153 नेत्र रोगी
मवाना।
स्व. मास्टर ओमपाल सिंह की स्मृति में भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा मवाना, कल्याणं करोति एवं जिला दृष्टि हीनता निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को ग्राम भैंसा में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। प्राइमरी पाठशाला नंबर दो में आयोजित शिविर में 153 नेत्र रोगियों की जांच की गई। जिसमें 20 को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित कर मेरठ केंटोनमेंट बोर्ड अस्पताल भेजा गया। 58 नेत्र रोगियों की जांच चश्मे के नंबर तथा 24 को रियायती दरों पर चश्मे उपलब्ध कराए गए। शिविर में डा. रजत त्यागी तथा डा. पी पी मित्तल ने जांच की तथा अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, डा. विजय सिंह, रामपाल सिंह, अजय कुमार, देवेंद्र सिंह, रितू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed