फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही सिंघावली अहीर पुलिस

फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही सिंघावली अहीर पुलिस

Tue, 24 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही सिंघावली अहीर पुलिस
बागपत। सिंघावली अहीर पुलिस पर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास करने के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर निवासी रमेश उर्फ पप्पू पुत्र चंद्रभान दर्जनों लोगों के साथ एसपी जयप्रकाश से मिला। उसने बताया कि 11 जुलाई को गांव के ही दो भाइयों ने जान से मारने की नियत से उस पर फायरिंग की। जिससे गोली उसके कांधे पर लग गई। उसके लड़के राजू ने उसी दिन थाने में दोनो को नामजद कराया। आज तक भी दोनो आरोपियों को थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। उक्त लोग लगातार फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। परिवार के लोगों में दहशत फैली हुई है। कार्रवाई में थाना पुलिस लापरवाही बरत रही है। उस पर कभी भी हमला हो सकता है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें राजू, अजब, जगत सिंह, मितलेश, रीना, कल्लू, मीरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed