फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रांसपोटर्स की हड़ताल जारी, कारोबार को 25 करोड़ का फटका

ट्रांसपोटर्स की हड़ताल जारी, कारोबार को 25 करोड़ का फटका

Sun, 22 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोटर्स की हड़ताल जारी, कारोबार को 25 करोड़ का फटका
चक्का जाम से ट्रांसपोर्ट कारोबार को 25 करोड़ का फटका
विज्ञापन


मेरठ। देश भर में ट्रकों को टोल टैक्स से मुक्त करने, इंश्योरेंस पर बढ़ाए पैसे वापस लेने, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए जाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शनिवार को भी ट्रकों का चक्का जाम रहा। दो दिन से थमे ट्रकों के पहियों के कारण ट्रांसपोर्ट कारोबार को 25 करोड़ से अधिक का फटका लग चुका है। वहीं शनिवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा, दीपक गांधी, शिवम विनायक, पंकज अनेजा, सुरेंद्र शर्मा, हरी गुप्ता, पिंकी गुप्ता, राकेश विज, ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष पिंकी चिन्योटी आदि ने टीपीनगर में बाइक रैली निकाली और सभी को एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया।

सरकार कर रही है ट्रांसपोर्टर्स का उत्पीड़न
ट्रांसपोर्टर्स ने टीपी नगर में सभा करके केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि अगर इसी प्रकार सरकार ट्रांसपोर्टर्स की अनदेखी करती रही तो मजबूरी में कारोबार छोड़ना होगा। महामंत्री राकेश विज ने कहा कि सरकार ट्रांसपोर्टरों का उत्पीड़न कर रही है। उपाध्यक्ष देवी चरण सेन ने कहा कि ये लड़ाई ट्रांसपोर्टरों की अकेले की नहीं है बल्कि भारत वर्ष के समस्त व्यापारियों की है। ट्रांसपोर्टर रविवार को प्रवीन चिन्योटी के नेतृत्व में दिल्ली रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर चौपले पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

उपमहामंत्री शिवम विनायक ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर झूठे वादे करती आई है। जिन बेरोजगार युवाओं ने अपने पालन पोषण के लिए ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय किया है, सरकार उन युवाओं से ये व्यवसाय भी छीनना चाहती है। रविकांत राठी ने कहा कि हड़ताल से दो दिन में करीब 25 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से मेरठ जिले के ट्रांसपोर्टरों के कर्मचारी व लेबर मिलाकर लगभग ढाई लाख लोग जुड़े हैं। चालक, परिचालक और मजदूर प्रतिदिन पैसा कमाकर परिवार को पालते हैं। मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जब तक हड़ताल चलेगी तब तक उनके लिए खाने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक रैली में महामंत्री दीपक गांधी, कोषाध्यक्ष दीपक रल्हन, पंकज अनेजा, देवी चरण सेन, शिवम विनायक, सुरेंद्र शर्मा, राकेश विज, नवीन शर्मा, अतुल शर्मा, अंकुर प्रजापति, रविकांत राठी, दयाशंकर दूबे, वेद गुप्ता, प्रदीप, सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार खेता सिंह, सरदार डिंपी सिंह, अनुज विज, गगन शर्मा, रोहित कपूर, अशोक शर्मा, अमित शर्मा, बाबर अली, अशोक विनायक, हरी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed