फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली विभाग ने जर्जर खंभों की कर दी खानापूर्ती

बिजली विभाग ने जर्जर खंभों की कर दी खानापूर्ती

Sun, 24 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग ने जर्जर खंभों की कर दी खानापूर्ती
जर्जर खंभों को काटकर कर दिया छोटा
विज्ञापन

मेरठ। वेदव्यासपुरी से सटे पूठा गांव में विद्युत निगम का एकनया कारनामा सामने आया है। अमर उजाला में जर्जर खंभों का समाचार प्रकाशित होने पर विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खंभे बदलने की बजाय उन्हें काटकर छोटा कर दिया। जो भविष्य में जनता के लिए समस्या बनेंगे।
पूठा गांव में बिजली केे कई खंभे जर्जर हो चुके हैं। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया तो विद्युत निगम के अधिकारी हरकत में आ गए। लेकिन कर्मचारियों ने बिजली के खंभों को बदलने के बजाय उन्हें गैस कटर से काटकर छोटा कर दिया। जो बिजली के तार पहले घरों के ऊपर से या मकानों से दूर रहते थे वो अब लोगों के घरों को छूकर जा रहे हैं। इस कारण से हादसे की आशंका बढ़ गई है। जब तार मकान से टच हुए तो ग्रामीण खुद ही तारों को मकानों से दूर करने का इंतजाम करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कर्मचारियों से नये खंभों को लगाने को कहा कि तो उन्होंने कहा कि अभी नये खंभे नही लगाए जा सकते। कुछ दिनों के बाद खंभों पर नए केबल लगाए जाएंगे। ग्रामीण अरुण ने बताया कि गांव मुख्य रास्ते पर तार है। फसल के समय में भूसे की ट्रैक्टर ट्रॉली आती हैं। इस ऊंचाई पर वह तारों से उलझ सकती हैं। जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। राम किशन सिंह ने बताया कि पहले भी बिजली के तारों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। गोपी चंद ने कहा कि खंभे छोटे होने के बाद बिजली के तार कई मकानों को छू रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर बिजली के खंभों को काटे जाने की जानकारी नहीं है। अभी मैं लखनऊ में हूं। सोमवार को पूरे प्रकरण की जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी। योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed