फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सेमीफाइनल में पहुंची करन क्रिकेट एकेडमी रेड

सेमीफाइनल में पहुंची करन क्रिकेट एकेडमी रेड

Fri, 15 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पहुंची करन क्रिकेट एकेडमी रेड
सेमीफाइल में पहुंची करन क्रिकेट एकेडमी रेड
विज्ञापन

मेरठ। देहरादून के विकास नगर में खेले जा रहे इंटर स्टेट अंडर- 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को करन क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम के कोच अतहर अली ने बताया कि विकास नगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराए जा रहे टूर्नामेंट में करन क्रिकेट एकेडमी रेड टीम का मुकाबला पूल के पहले मैच में देव क्रिकेट एकेडमी दिल्ली के साथ हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 66 रन बनाए। अनस नीत, मुनीर अली ने दो- दो विकेट लिए। करन की टीम ने बिना विकेट खोए 67 रन का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में मुरादाबाद की टीम से 63 रन से मैच जीत लिया। वहीं तीसरे मैच में करन क्रिकेट एकेडमी ब्लू को सात रन से हराया। अपने तीनों मैच जीतकर करन क्रिकेट एकेडमी रेड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। कोच अतहर अली ने बताया कि लीग मैच के लिए करन क्रिकेट एकेडमी की दो टीम ग्रीन व येलो टीम 18 जून को रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed