{"_id":"5aee19024f1c1b330a8b86f4","slug":"181525553410-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर हो रहा काम , लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर हो रहा काम , लोगों ने ली राहत की सांस
Updated Sun, 06 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढे भरते देख लोगों ने ली राहत की सांस
गंगानगर। एनएचएआई द्वारा मेरठ-पौड़ी हाइवे के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को यशोदा कुंज कॉलोनी के सामने और दूसरी जगहों पर गड्ढे भरे का काम किया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
मेरठ से बिजनौर तक करीब 80 किमी. की सड़क पर एनएचएआई द्वारा गड्ढे भरने का काम किया जा रहा है। शनिवार को यशोदा कुंज, रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने सहित अन्य जगहों पर गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। जो कि एक माह में पूरा किया जाना है। वहीं लोगों का कहना है कि चलो कम से कम गड्ढों को भरने का काम तो किया गया। लोगों ने कहा कि चौड़ीकरण तक तो आसानी से सड़क पर चल सकेंगे। उधर, दो दिन पहले एनएचएआई द्वारा हाइवे के बीचों बीच भरे गए कई फीट गहरे गड्ढे के पास फिर से कॉलेज से निकले वाला पानी इकट्ठा होना शुरू हो गया है। जिसके चलते फिर से सड़क खराब होने का खतरा बन गया है।