फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसान हित के लिए समर्पित है भाजपा सरकार

किसान हित के लिए समर्पित है भाजपा सरकार

Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
किसान हित के लिए समर्पित है भाजपा सरकार
किसान हितों के लिए समर्पित है भाजपा सरकार: राजा वर्मा
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा दो मई को पूरे देश में किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित कर रहा है। जिसके लिए सोमवार को सर्किट हाउस में पश्चिमी क्षेत्र के किसान मोर्चा जिलाध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक हुई। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि भाजपा किसान हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि दो मई को होने वाली कार्यशाला से पहले पश्चिम के सभी 19 जिलों के जिला प्रमुख अपनी ब्लाक कार्यकारिणी तय करेंगे। यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर होगा, जिसमें किसानों के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने जितनी योजनाएं प्रारंभ की है जानकारी दी जाएगी। वर्तमान में किसानों के सामने जो समस्याएं हैं उनका तुरंत निराकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रमुख विकास पंवार ने बताया कि लखनऊ प्रदेश की बैठक में किसानों के कल्याण के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया है। सभी जनपदों के जिला कृषि अधिकारी अपने ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम की देखरेख करेंगे। बैठक में विकास पंवार ने अपनी क्षेत्रीय टीम की भी घोषणा की, जिसमें मेरठ से अजय भराला, संभल से आशा सिंह, नोएडा से महेश यादव, नोएडा से विनोद त्यागी, मुजफ्फरनगर से राजीव सिंह, संजीव संगम टीम के सदस्य घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
सर्किट हाउस में किसान मोर्चा नेता ने कार्यकर्ताओं से रखे विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed