फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल में नहीं रहेगी बिजली की समस्या

मेडिकल में नहीं रहेगी बिजली की समस्या

Thu, 12 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल में नहीं रहेगी बिजली की समस्या

विज्ञापन

मेडिकल में अब नहीं रहेगी बिजली की समस्या
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। इमरजेंसी केपीछे रखे 500-500 केवीए के दो जेनरेटरों से मेडिकल के अन्य वार्डों की बिजली को जोड़ा जाएगा, जिससे परेशानी न हो।

दरअसल, अभी तक बिजली जाने पर वार्डों में छोटे जेनरेटरों से बिजली दी जाती है। इससे कई बार बिजली जाने पर समस्या हो जाती है। समस्या को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि कहीं भी बिजली की दिक्कत न हो। फिलहाल दो जेनरेटरों से इसे जोड़ा जा रहा है। इसके बाद दो और जेनरेटर हैं, जो फिलहाल इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं, इनका भी इस्तेमाल शुरू किया जाएगा। सोमवार को आंधी बारिश के बाद मेडिकल की बिजली खराब हो गई थी। करीब दो घंटे तक अव्यवस्था रही थी, मरीज परेशान रहे थे। इसके अलावा पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कि बिजली की वजह से ऑपरेशन तक टालने पड़े हैं। अब बिजली को लेकर ऐसी समस्या न हो, इसकी तैयारी की जा रही है। मेडिकल में हर रोज ढाई से तीन हजार मरीज आते हैं। इसके अलावा 500 से ज्यादा मरीज भर्ती रहते हैं और उनके काफी तीमारदार भी अस्पताल रहते हैं।
विज्ञापन


खास बातें:
500-500 केवीए के दो जेनरेटर से जोड़े जाएंगे वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed