{"_id":"5acd18634f1c1b133d8b474f","slug":"181523390563-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएल के लिए अभी और करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएल के लिए अभी और करना होगा इंतजार
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। डीएल बनवाने की तैयारी में जुटे लोगों को डीएल के लिए अभी और इंतजार करना होगा। सारथी-0.4 सॉफ्टवेयर समय से अपलोड नहीं होने के चलते सोमवार को इसका ट्रायल नहीं हो सका। अब इसे दो दिन बाद चालू किया जाएगा।
केंद्रीय परिवहन मंत्रालय देश के सभी आरटीओ को सारथी-0.4 सॉफ्टवेयर से जोड़ रहा है। इस सॉफ्टवेयर के लगने से जहां डीएल को कहीं भी देखा जा सकेगा, वहीं काम में पारदर्शिता भी ज्यादा आएगी। इसके लागू होने से अभ्यर्थियों को सभी कार्यों के लिए आनलाइन फीस जमा करनी होगी। वहीं लाइसेंस बनवाने के लिए डॉक्यूमेंट भी आनलाइन अपलोड करने होंगे। गत 4 अप्रैल से जिले के करीब 8 लाख लाइसेंस का डाटा सारथी-0.4 सॉफ्टवेयर में फीड किया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने 9 अप्रैल तक काम पूरा करने और 10 अप्रैल को इसका ट्रायल करने का समय दिया था। तब से डीएल का काम बंद चल रहा है। आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अभी तक डाटा फीड नहीं किया जा सका है। इस काम में अभी एक दो दिन और लग सकते हैं। काम पूरा होने के बाद इसका ट्रायल होगा। इसके अगले दिन से डीएल बनाए जाएंगे। उम्मीद है कि शुक्रवार से काम शुरू कर दिया जाएगा।