फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   50-50 मीटर तक चौराहों पर नहीं होगा अतिक्रमण

50-50 मीटर तक चौराहों पर नहीं होगा अतिक्रमण

Sat, 10 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
50-50 मीटर तक चौराहों पर नहीं होगा अतिक्रमण
सभी चौराहे 50-50 मीटर तक होंगे अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन

मेरठ। शहर के चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए सभी चौराहे 50-50 मीटर तक अतिक्रमण मुक्त रहेंगे। डीएम ने चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही अपने सामने ही शुक्रवार को रेलवे रोड चौराहा से अवैध होर्डिंग हटवाए।
एक सप्ताह के भीतर निगम संपत्ति विभाग के अधिकारी चौराहों पर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को चिह्नित करेंगे। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को भी चेतावनी दी गई है कि वह या तो एक सप्ताह में अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा निगम अतिक्रमण हटवाएगा। शुक्रवार को डीएम अनिल ढींगरा रेलवे रोड चौराहे पर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही नगर निगम के अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी, चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार अपने साथ जेसीबी और कर्मचारियों को लेकर रेलवे रोड चौराहा पहुंच गए थे। इसके बाद डीएम ने चौराहे का निरीक्षण किया। साथ ही वहां लगे अवैध होर्डिंग को देख निगम अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने जेसीबी से होर्डिंग हटाए। डीएम ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर चौराहे साफ होने चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस हरकत में आई
मेरठ। रेलवे रोड चौराहे पर डीएम द्वारा अतिक्रमण हटवाने के बाद देहली गेट थाना पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने घंटाघर क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। दरअसल, डीएन कॉलेज से घंटाघर तक सड़क के दोनों ओर दुकानों के बाहर व्यापारियों और ठेली वालों ने अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed