{"_id":"5a494cd74f1c1b0d788b6192","slug":"181514753239-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का धरना जारी, भाकियू आज से जुटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का धरना जारी, भाकियू आज से जुटेगी
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। एमडीए कार्यालय पर किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। किसानों ने एलान कर दिया है कि छह जनवरी को मोहिउद्दीनपुर मिल में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी बात रखेंगे। इससे अधिकारियों में हड़कंप है, तो वहीं अब अन्य संगठनों के समर्थन पत्र मिलने भी शुरू हो गए हैं। अतिरिक्त प्रतिकर न देने से नाराज किसानों ने एमडीए पर धरना दे रखा है। रविवार को अधिकारी और कर्मचारी तो एमडीए नहीं आए। लेकिन किसान जमे रहे। उन्होंने कहा कि धरना बिना प्रतिकर की मांग पूरी किए नहीं हटेगा। जब तक किसानों को चेक नहीं दिए जाएंगे या वार्ता में शासन से आई अनुमति को नहीं दिखाया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। एक महिला किसान पुष्पा देवी की हालत खराब है। इस दिन भी चिकित्सक ने यहीं आकर पुष्पा का चेकअप किया।
समर्थन देने का एलान
मेरठ कालेज छात्र संघ के अध्यक्ष शुभम मलिक ने इस धरने को समर्थन देने का एलान कर दिया है। संघर्ष समिति महामंत्री हरविंदर सिंह के मुताबिक शुभम मलिक ने कहा है कि किसानों की मांग जायज है। इसी तरह प्रधान संगठन के विपिन चौधरी ने भी धरने को समर्थन देने का एलान कर दिया है। उधर, किसानों के एलान से अधिकारी थाह ले रहे हैं कि वास्तव में किसानों की क्या रणनीति है।
भाकियू कार्यकर्ता आज से आएंगे
एमडीए सभागार में हुई वार्ता के गत दिवस विफल रहने के बाद अब किसानों में उबाल आता दिख रहा है। सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता भी धरने पर बैठने जा रहे हैं। इस बाबत जहां भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत समर्थन का एलान कर चुके हैं तो वहीं मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र दौरालिया धरने पर आकर ही समर्थन दे चुके हैं। रविवार को धरने पर सत्यपाल सिंह, अनिल चौधरी, मंगत सिंह, सुरेंद्र भड़ाना, पोपीन प्रधान, मुस्तफा, रविंद्र दौरालिया, राहुल भड़ाना, विनोद गुर्जर जसवीर प्रधान, संतरपाल, किरनपाल, राजपाल सिंह, सतीश, जागेश्वरी देवी, सरस्वती, सीमा, सतीश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बातें:
- कई संगठनों ने भेजे समर्थन पत्र, प्रतिकर की मांग जायज बताई
- चार दिन से एमडीए पर हैं धरनारत, सीएम से मिलकर रखेंगे अपनी बात