{"_id":"5a2463eb4f1c1bc5758b6db8","slug":"181512334315-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हो गई चुनावी रंजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हो गई चुनावी रंजिश
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नगर निकाय चुनाव समाप्त होते ही चुनावी रंजिशों का दौर भी शुरू हो गया है। पहले सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया और अब सपा के पार्षद पति शाहिद अब्बासी को मिठाई में जहरीला पदार्थ दिए जाने का शक है। इस संबंध में लिसाड़ी गेट थाने में जानलेवा हमले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाहिद अब्बासी सिटी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है।
रशीदनगर निवासी मौ. आबिद ने पुलिस को बताया कि उनके भाई हाजी शाहिद अब्बासी चौथी बार चुनाव जीते हैं। तीन बार वह खुद और इस बार महिला सीट होने के कारण उनकी पत्नी नाजरीन ने चुनाव लड़ा और जीता। उन्होंने बताया कि इन दिनों उनके भाई हाजी शाहिद अब्बासी वार्ड के लोगोें का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात करीब 11 बजे मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिस कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं, जिसमें अजीब सी गंध और पानी निकला, साथ ही खून भी आया।
तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह तक उनकी हालत गंभीर थी। लेकिन दोपहर बाद से हालत में सुधार हुआ है। चिकित्सक फूड प्वाइजनिंग या फिर प्वाइजनिंग होना मान रहे हैं। वहीं, पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
खास बातें
- जिले में शुरू हो गई नगर निकाय की चुनावी रंजिश
- मतगणना वाली रात सपा के महानगर अध्यक्ष पर हुआ था हमला
- सपा के पार्षद पति को मिठाई में जहरीला पदार्थ खिलाए जाने का शक