फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यूपी सरकार को सौंपा स्मार्ट सिटी का प्रपोजल

यूपी सरकार को सौंपा स्मार्ट सिटी का प्रपोजल

Tue, 28 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
यूपी सरकार को सौंपा स्मार्ट सिटी का प्रपोजल
मेरठ। स्मार्ट सिटी का प्रपोजल उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दिया गया है। अब यूपी सरकार के माध्यम से 30 नवंबर को प्रपोजल केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। उसके बाद दिसंबर माह में केंद्र सरकार देश भर के स्मार्ट शहरों के नामों की सूची घोषित करेगी। मजबूत प्रपोजल के आधार पर मेरठ का नाम स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

वैसे भी अब से पहले यूपी सरकार और केंद्र सरकार के अधिकारी मेरठ स्मार्ट सिटी के प्रपोजल की सराहना कर चुके हैं। लेकिन नगर निगम प्रशासन इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। सोमवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, कंसलटेंट बीके पटेल और निगम के अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन ने लखनऊ स्थित शास्त्री भवन सभागार में मुख्य सचिव राजीव कुमार के सामने स्मार्ट सिटी का प्रपोजल प्रस्तुत किया। प्रजेंटेशन के दौरान राज्य सरकार की तरफ से मेरठ के प्रपोजल पर मोहर लगा दी गयी है।
विज्ञापन

कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते
राज्य सरकार द्वारा की गयी सराहना से नगर निगम प्रशासन बेहद खुश है। लेकिन नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान का कहना है कि 30 नवंबर से पहले नगर निगम अपने स्तर से प्रपोजल की केंद्र सरकार में एक बार परख जरूर कराएगा। ताकि समय रहते कोई भी कमी पूरी की जा सके। नगरायुक्त का दावा है कि इस बार मेरठ को स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल कराना नगर निगम प्रशासन की प्राथमिकता में है। मेरठ स्मार्ट सिटी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात शहरों के साथ परीक्षा में शामिल है मेरठ
स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने वाले शहरों के चयन के लिए दिल्ली में होने वाले चौथे चरण की प्रतियोगिता में मेरठ सहित सहारनपुर, रायबरेली, गाजियाबाद, बरेली, रामपुर व मुरादाबाद शामिल हैं। प्रजेंटेशन के दौरान मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सभी सात शहरों के प्रपोजल को हरी झंडी दे दी। परीक्षा में पास होने के लिए मेरठ को इन सभी शहरों को पीछे छोड़ना होगा।

इन योजनाओं पर करना होगा कार्य पूरा
प्रमुख सचिव नगर विकास ने बैठक में जानकारी दी कि चयनित शहरों में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर ई- गवर्नेंस एवं सिटीजन सर्विसेज, जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समेत सफाई व शहरी परिवहन व्यवस्था, गरीबों के लिए किफायती आवास, आईटी कनेक्टिविटी और डिजिटलाइजेशन, नागरिकों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के अलावा महिलाओं, बच्चों और वृद्ध नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का विस्तार करना होगा।
खास बात
- 30 नवंबर को यूपी सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को जाएगा प्रपोजल
- दिसंबर में केंद्र सरकार घोषित करेगी देश के स्मार्ट शहरों की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed