{"_id":"59fb87794f1c1bcf538ba849","slug":"181509656441-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक व्यवस्\nथा संभालने उतरा पुलिस का अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक व्यवस् था संभालने उतरा पुलिस का अमला
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सड़क पर खड़े वाहनों पर चला पुलिस का डंडा
- लालकुर्ती में सड़क पर अवैध तरीके से लगने वाली पैठ हटवाई
- 10 रोडवेज बस, 62 अन्य वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने किया सीज
- ट्रैफिक पुलिस ने सुबह से दोपहर तक चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात माह के दूसरे दिन ट्रैफिक पुलिस का पूरा अमला सड़क पर उतर गया। पुलिस के लिए मुसीबत बनी सड़क पर अवैध तरीके से लगने वाली लालकुर्ती पैठ बाजार को हटवा दिया। कुछ व्यापारियों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। चार घंटे तक ट्रैफिक ने अभियान चलाया। दोपहर बाद एसएसपी मंजिल सैनी खुद लालकुर्ती बाजार पहुंची और ढाई घंटे तक जाम पैदल मुआयना किया।
एसएसपी के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, सीओ ट्रैफिक अपनी टीम और 10 ट्रैमो को के साथ लालकुर्ती बाजार पहुंचे। पुलिस ने सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों को सीज कराना शुरू कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने मेट्रो हॉस्पिटल से लेकर जीरो माइल तक सड़क पर दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया। व्यापारी, ठेले लगाने वाले और सड़क पर फड़ लगाने वाले लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए खुद ही सड़क पर लगे सामान को उठाना शुरू कर दिया। पुलिस की कार्रवाई देख व्यापारी शांत हो गए। पुलिस ने बेगमपुल से लालकुर्ती पैठ बाजार के लिए आने वाली मुख्य सड़क, जीरो माइल से बेगमपुल और बेगमपुल से दिल्ली रोड पर भी अभियान चलाया।
एक घंटे में दस रोडवेज सीज
एसपी ट्रैफिक ने पहली बार सड़क पर अवैध तरीके से खड़ी रोडवेज बसों पर बड़ी कार्रवाई की है। भैसाली बस अड्डे के बाहर भीषण जाम लगने के कारण बेगमपुल से सोतीगंज और बस अड्डे तक पुलिस ने अभियान चलाया। बस अड्डे के बाहर रोडवेज बसों के चालक सड़क पर अवैध तरीकेे से बस खड़ी कर यात्रियों को बैठा रहे थे। 10 बसों को सीज कराते हुए पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान चालकों ने विरोध करने की कोशिश की।
विज्ञापन
नो टेंपो जोन में भी चला डंडा
बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक और हापुड़ अड्डे से मेडिकल कॉलेज तक नो टेंपो जोन है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने 37 ई रिक्शा, 32 ऑटो और 24 कार को सीज कर दिया। 52 वाहनों के अललग अलग स्थानों पर चालान काटे हैं।
एसएसपी ने खुद संभाली कमान
दोपहर बाद एसएसपी मंजिल सैनी ऑफिस से फरियादियों की समस्या सुनकर सीधे लालकुती पैठ बाजार पहुंची। एसएसपी ने जाम का कारण, भीड़वाले वाले स्थानों पर सड़क पर अवैध तरीके से वाहन देखे तो उन्होंने वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाई। एसएसपी खुद बेगमपुल तक पैदल पहुंची और ठेले, फड़ हटवाए। एसएसपी ढाई घंटे तक सड़क पर रही। एसएसपी ने ढाबे, होटल पर भी अवैध शराब की ब्रिकी पर छापेमारी की। जब एसएसपी लालकुर्ती पहुंची तो अफसर वापस लौट चुके थे। एसएसपी ने दोबारा अफसरों को मौके पर बुलाया।
पैठ लगी तो लाइन में आमद करा लेना
एसएसपी ने सख्त हिदायत देते हुए इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल और लालकुर्ती के कार्यवाहक एसओ दिनेश मलिक से कहा कि यदि सड़क पर अवैध तरीके से पैठ लगी तो सीधे लाइन में आमद करा लेना, नहीं तो लाइन हाजिर कर दिया जाएगा। अतिक्रमण की जिम्मेदारी क्या ट्रैफिक पुलिस की है। थाना पुलिस क्या करेगी। अवैध पार्किंग पर भी सड़क से हटवाने के निर्देश दिए गए। कुछ दुकानदारों ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी।
लालकुर्ती में लगे अस्थायी बैरियर
शाम को एसएसपी के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने लालकुर्ती में पिंकी छोले भटूरे के सामने मेन राड पर डिवाइडर के स्थान पर अस्थायी बैरियर लगा दिए। कई साल से यहां डिवाइडर को तोड़ दिया गया था। जिसके चलते आड़े तिरछे वाहन सड़क पर जाम लगातेे हैं।
सरकारी नंबर पर चलती मिली नीलाम गाड़ी
एसएसपी जब जीरो माइल से बेगमपुल के बीच सड़क पर खड़े वाहनों को हटवा रही थी। तभी पुलिस की एक गाड़ी सरकारी नंबर पर चलती मिली। इसमें न खिड़की थी और न ही शीशे। डग्गामार की तरह गाड़ी में एक दर्जन यात्रियों को बैठा रखा था। एसएसपी ने यात्रियों को उतरवाकर गाड़ी सीज कराकर लालकुर्ती थाने भेज दिया। पता चला कि पुलिस की गाड़ी को नीलामी में खरीदा था। एसएसपी ने बीच सड़क पर खड़ी सात अन्य कार भी सीज करा दी।