{"_id":"59c6c6144f1c1b88688b6356","slug":"181506199060-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजी कॉलेज में कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजी कॉलेज में कार्यशाला
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्त्री स्वास्थ्य पर छात्राओं को किया जागरूक
मेरठ। आरजी पीजी महिला डिग्री कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु जिंदल ने छात्राओं को पीसीओडी (पॉलीस्टिक ओवेरियन डिसीज) के बारे में बताया। डॉ. अंशु जिंदल ने बताया कि यह 13 से 45 वर्ष की आयु की महिलाओं में पाई जाती है। अल्ट्रासाउंड में मोतियों की माला के समान नजर आती हैं। यह बीमारी मां से बेटी में भी आ सकती है। इस बीमारी के कारण मासिक धर्म, गर्भधारण क्षमता पर असर पड़ता है। समय पर इलाज न मिले तो यह गर्भाश्य का कैंसर भी बन सकती है। पीसीओडी के प्रमुख कारण तनाव, आलसी जीवन, जंक फूड का सेवन, कसरत न करना, मोटापा, तेल और वसायुक्त भोजन, अधिक मीठा भोजन करना है। संचालन प्राचार्य स्नेह गुप्ता ने किया। डॉ. अर्चना रानी, डॉ. मीनू गुप्ता, डॉ. समिता शर्मा, डॉ. अनुराधा, डॉ. कल्पना चौधरी आदि ने सहयोग दिया।