फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर की सफाई व्यवस्था पर निगम की किरकिरी

शहर की सफाई व्यवस्था पर निगम की किरकिरी

Wed, 30 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था पर निगम की किरकिरी
सफाई नहीं हुई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त ने निगम अधिकारियों को नसीहत दी है। जिसके बाद नगरायुक्त ने शहर की सफाई को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय पर सफाई निरीक्षकों की बैठक बुलाई। साथ ही सफाई में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शहर की सड़कों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं, लेकिन नगर निगम आंखें मूंदे बैठा है। मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने इसको लेकर नाराजगी जताई और कहा कि निगम के अधिकारियों को सुधरना चाहिए। शहर के नाले हों या सड़कें सभी गंदगी में तब्दील हैं। इसके बाद नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने दोपहर दो बजे ही सभी खाद्य निरीक्षक, सफाई से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुला ली। एक एक वार्ड में सफाई की समीक्षा की। कई वार्डों में सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। जिसके कारण नगरायुक्त ने सफाई निरीक्षकों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed