{"_id":"599df2004f1c1b715f8b4918","slug":"181503523328-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल न्यूज
Updated Thu, 24 Aug 2017 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाचार्य के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
मेरठ। राजकीय शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा है। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फतेहचंद के खिलाफ निंदा और अविश्वास प्रस्ताव पारित करस्थानांतरण की मांग की है। आरोप है कि उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं का उत्पीड़न किया है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि इसके चलते कॉलेज में छात्रों की संख्या में वृद्धि नहीं हो रही है। दूसरी तरफ, प्रधानाचार्य ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
एक माह में 483 शिकायतें निस्तारित
मेरठ। मंडल माध्यमिक शिक्षा के ज्वाइंट डायरेक्टर (जेडी) दिव्यकांत शुक्ल ने एक माह में 483 में से 400 शिकायतों का निस्तारण किया है। उन्होंने बताया कि ये शिकायतें मैनेजमेंट और शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित थीं। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर तक शिक्षकों की कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना
मेरठ। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर ठकुराई गुट ने बुधवार को शिक्षकों की मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इन्होंने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर तक की कक्षाओं में एनसीआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम लागू किए जाने, प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के एक समान अवसर उपलब्ध कराने आदि समेत बीस मांग की हैं। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी, प्रांतीय मंत्री अरुण पाल आत्रेय, जिलाध्यक्ष राजवीर राठी, विकास चौधरी, निर्दोष त्यागी, श्रीचंद, मुकेश त्यागी, जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह ध्यानी, राजवीर सिंह, सत्यप्रकाश त्यागी, राजकुमार, जयभगवान यादव आदि रहे।