फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18,000 rupees stolen by changing debit card

Meerut News: डेबिट कार्ड बदलकर 18 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 30 Sep 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
18,000 rupees stolen by changing debit card
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर निवासी संदीप कुमार के खाते से एटीएम (डेबिट) कार्ड बदलकर 18 हजार रुपये निकाल लिए गए। संदीप ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि सोमवार को वह गगोल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक पहले से ही एटीएम में मौजूद था। आरोप है कि युवक ने उनसे एटीएम में उल्टा कार्ड डालने की बात कहकर उनका हाथ पकड़ लिया और इस दौरान उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से दो बार में 18 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। रुपये निकलने का मेसेज देखकर वह परेशान हो गए। संदीप ने बैंक पहुंचकर मैनेजर को मामले की जानकारी दी। घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed