फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   180 animals treated at a camp in Badam.

Meerut News: बाडम में शिविर में 180 पशुओं का किया उपचार

Mon, 12 Oct 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
180 animals treated at a camp in Badam.
रोहटा। क्षेत्र के बाडम गांव में पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालक शिविर में जानकारी देते चिकित्सक।
- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों की समस्याएं सुनीं, बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। क्षेत्र के बाडम गांव में पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अतुलजीत सिंह की मौजूदगी में 180 पशुओं का उपचार किया गया। पशुपालकों को कृमिनाशक दवाएं भी वितरित की गईं। साथ ही पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए गांव में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
शिविर में डॉ. सिद्ध नारायण, मनी पारले शर्मा और प्रवीण सैन सहित पशुपालन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका तत्काल संज्ञान लिया जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं के बीमार होने पर समय से उपचार कराने तथा टीकाकरण कराने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग की हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1962 पर संपर्क कर पशुपालक अपनी समस्याएं बता सकते हैं और विभागीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के आयोजन में ग्राम प्रधान शालिनी त्यागी, प्रधान पति राजीव त्यागी और मोनू का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed