{"_id":"69ada272e19ba72f76009580","slug":"18-women-from-different-walks-of-life-were-honored-meerut-news-c-72-1-mct1005-149870-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विभिन्न वर्ग की 18 महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विभिन्न वर्ग की 18 महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में 18 महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्रोत संस्था
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में नारी शक्ति सम्मान समारोह
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली समाज के विभिन्न वर्गाें की 18 महिलाओं को सम्मानित किया।
आईआईएमटी समूह से पियांशू अग्रवाल, सेंट जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य शिमोना जैन, शूटिंग चैंपियन गार्गी चौधरी, एमपीएस समूह की प्रधानाचार्य सपना आहूजा, शहीद मंगल पांडे महिला पीजी महाविद्यालय की प्रो. उषा साहनी, सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर मीना नायडू, गैलेक्सी इंफोटेक की निदेशक सोनाली गोयल, प्राथमिक विद्यालय नवाबगढ़ी सरधना की प्रधानाध्यापिका सारिका सोम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांचली की चिकित्सा अधिकारी डॉ. पायल सैनी और पुलिस उपाधीक्षक सौम्या अस्थाना सहित कई अन्य महिलाओं को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने नारी शक्ति के चयन के लिए मिशिका सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की। मिशिका सोसाइटी के संस्थापक डॉ. अमित नागर, महासचिव प्रीतीश सिंह और कोषाध्यक्ष अभिषेक गर्ग उपस्थित रहे।