फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18-month-old drowns after car falls into drain in dense fog

Meerut News: घने कोहरे में कार नाले में गिरी, 18 माह के मासूम की डूबने से मौत

Sat, 17 Jan 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
18-month-old drowns after car falls into drain in dense fog
मोदीपुरम सीएनजी पंप के पास पीएससी नाले में गिरी कोहरे के चलते कार - फोटो : मृतका स्व​प्निल तिवारी।
मोदीपुरम। घने कोहरे और शून्य दृश्यता के कारण शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पीएसी नाले में जा गिरी। हादसे में एक 18 महीने के मासूम बच्चे गना की डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में हुई। कार में सवार परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दौराला कस्बे के फर्नीचर व्यापारी संयम अपने परिवार के साथ एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। देर रात करीब 10:30 बजे, जब वे पल्लवपुरम क्षेत्र में एक पुलिया से गुजर रहे थे, तब घने कोहरे के कारण चालक को रास्ता नहीं दिखा। कार करीब चार फीट नीचे नाले में गिर गई और पूरी तरह पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गया। इस दौरान, 18 महीने के मासूम गना का कहीं पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद वह नाले के दूसरी ओर मिला, लेकिन तब तक उसके मुंह और फेफड़ों में नाले का गंदा पानी भर चुका था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed