फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 farmers honored on the birth anniversary of the former Prime Minister

Meerut News: पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर 18 किसानों को किया सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
18 farmers honored on the birth anniversary of the former Prime Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में मंगलवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने धंजू गांव निवासी सहकारी समिति सिवाया के अध्यक्ष व किसान जतिन खरे, राहुल कुमार, अतर सिंह, रामेश्वर, भूपेंद्र सिंह समेत 18 किसानों को प्रमाण पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कुलपति डॉ. केके सिंह ने वैज्ञानिकों, अधिकारियों, शिक्षकों के साथ मिलकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डाॅ. रविंद्र कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी पर जानकारी दी। निदेशक प्रसार डाॅ. पीके सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने जीवन भर किसानों, मजदूरों के हित में कार्य किए। इसलिए उनकी जयंती किसान सम्मान समारोह के रूप में कृषि विवि मनाता है। कुलपति ने कहा कि किसान गेहूं, गन्ना के साथ अन्य फसलों को भी अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें। देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था बनाने में किसानों का योगदान है। देश की बढ़ती हुई जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है। गांव स्तर पर लघु उद्योग स्थापित होने से ग्रामीण युवकों को रोजगार के साथ देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार हुआ। डॉ. कमल खिलाडी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान डाॅ. सतेंद्र कुमार, डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. पीके सिंह, डाॅ. एसके लोधी, डाॅ. हरिओम कटियार, बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed