फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   174 corona patients found in meerut

कोरोना के 174 मरीज मिले, बुजुर्ग की मौत

Mon, 31 Jan 2022 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
174 corona patients found in meerut
कोरोना के 174 मरीज मिले, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

मेरठ। जिले में रविवार को 4971 लोगों की जांच की गई, जिनमें 174 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित 70 साल के बुजुर्ग की मौत हुई है। वह कंकरखेड़ा के रहने वाले थे और सुभारती में भर्ती थे। हृदय रोगी थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। ज्यादा मरीजों की छुट्टी होने से सक्रिय केस कम हो रहे हैं।
अब सक्रिय केस 1601 हैं। 39 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 1562 होम आइसोलेशन में हैं। 561 लोग ठीक हुए हैं। इनमें से 8 मरीज एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। इनमें पुरुष वर्ग से 104 और महिला वर्ग से 70 मरीज हैं। इनमें 19 बच्चे व किशोर (लड़के- लड़कियां) भी शामिल हैं।
विज्ञापन

40286 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
टीकाकरण बढ़ाने के लिए जिले में रविवार को भी शिविर लगाए गए। 40286 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 17796 को पहली डोज, 19936 को दूसरी डोज लगी। इसके अलावा 3054 को तीसरी प्रिकॉशन डोज और 15 से 17 साल उम्र वालों को पहली डोज लगी। प्रिकॉशन डोज 60 साल से ज्यादा उम्र वाले, हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed