फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क पर बैरिकेडिंग, पुलिस गायब, यातायात बेपटरी

सड़क पर बैरिकेडिंग, पुलिस गायब, यातायात बेपटरी

Mon, 13 May 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर बैरिकेडिंग, पुलिस गायब, यातायात बेपटरी
सड़क पर बैरिकेडिंग, पुलिस गायब, यातायात बेपटरी
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर लगा रहा भीषण जाम, मंडी गेट के पास से पुलिस भी हुई नदारद
मेरठ। दिल्ली रोड पर एनसीआरटीसी द्वारा जगह-जगह की गई बैरिकेडिंग से यातायात व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। रविवार को भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाम लगा। दिल्ली रोड पर सबसे ज्यादा बुरा हाल रहा। मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर के सामने जहां बैरिकेडिंग से सड़क बाधित हो गई, वहीं वनवे जैसी व्यवस्था के चलते दिनभर वाहन चालक जाम से जूझते रहे।
शहर में रैपिड रेल के लिए जल्द ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू होना है। रैपिड रेल के लिए जहां जहां पिलर बनाए जाने हैं, वहां एनसीआरटीसी ने पिलर के लिए मिट्टी सैंपल के लिए खुदाई का काम शुरू किया है। ऐसे में प्रत्येक 100 मीटर पर मिट्टी की सैंपलिंग की जानी है, इसको लेकर एनसीआरटीसी ने करीब 10 फीट चौड़ाई में सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी।
विज्ञापन

परतापुर तिराहे से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है, जिससे जाम की समस्या बन गई है। दिल्ली रोड पर पहले से ही वाहनों का अधिक दबाव है, जहां रोडवेज बस, ट्रक, कंटेनर, टैंकर और अन्य भारी वाहन यातायात व्यवस्था के लिए समस्या बने हुए हैं। सड़क बाधित होने पर स्थिति और भी विकट होने लगी है। रविवार को जाम का हाल यह था की मंडी गेट व ट्रांसपोर्ट नगर के सामने सुबह से ही वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। मंडी गेट स्थित अवैध कट पर ट्रैफिक पुलिस ने ड्यूटी लगाते हुए यहां से ट्रकों को नहीं मुड़ने दिया और अपनी अपनी लाइन में पुलिस ट्रैफिक सुचारु रूप से चलाने की कोशिश करती रही। लेकिन बैरिकेडिंग से सड़क संकरी होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को भी मंडी गेट, ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर दिल्ली चुंगी तक वाहनों की लाइन लगी रही। अतुल माहेश्वरी सेतु पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शाम को वाहनों की संख्या अधिक बड़ी तो शॉप्रिक्स मॉल तिराहे पर भी ट्रक और अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान दोपहिया, चार पहिया और अन्य भारी वाहन से जाम लगा रहा।
और भी बिगड़ेगी व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था और भी बिगड़ेगी। अवैध कट, भारी वाहन और रोडवेज बस पहले से ही यातायात व्यवस्था में मुसीबत बनी हुई हैं, ऐसे में अब जब रैपिड रेल के लिए काम शुरू होगा तो दिल्ली रोड का यातायात पूरी तरीके से बाधित होने लगेगा। बेगमपुल तक अलग-अलग स्थानों पर प्रत्येक सौ मीटर पर मिट्टी की सैंपलिंग के लिए बैरियर लगाए जाने हैं। बेगमपुल के बाद रुड़की रोड पर मोदीपुरम तक मिट्टी की जांच होनी है ऐसे में आने वाले दिनों में शहर जाम झेलेगा।
नहीं की व्यवस्था
रैपिड रेल के लिए जहां पिलरों के स्थान के लिए मिट्टी की सैंपलिंग का काम शुरू हुआ है। वहीं यातायात व्यवस्था को लेकर भी कोई ठोस प्लान तैयार नहीं किया गया। अभी तक थाना पुलिस और ट्रैफिक से फोर्स चुनाव ड्यूटी में गई है 19 मई के आखिरी चरण के चुनाव के बाद ही फोर्स जिले में लौटेगी। ट्रैफिक पुलिस अफसरों का कहना है चुनाव ड्यूटी से फोर्स लौटने के बाद अलग अलग स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। लेकिन पुलिस के सामने समस्या आएगी की सड़क बाधित होने के बाद वाहनों का आवागमन कैसे सुचारु कराया जाए।
अतिक्रमण को भूल गई पुलिस
ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस अतिक्रमण अभियान को भूल गई। शहर के मुख्य चौराहे बेगमुपल, जीरो माइल चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहा, भूमिया का पुल, खैरनगर, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा पर अतिक्रमण की समस्या से जाम लगता है। वहीं दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड पर अतिक्रमण के कारण जाम लगता है।
अवैध कट से गायब हुई पुलिस
मंडी गेट स्थित अवैध कट पर जहां बैरियर लगाकर पुलिस की डय्टी लगाई थी। लेकिन रविवार शाम को पुलिस गायब हो गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने बैरियर भी हटा दिए, जिससे जाम की समस्या बन गई।


एक सप्ताह और फोर्स की कमी
फोर्स को लेकर एक सप्ताह की और समस्या है। 20 मई तक चुनाव ड्यूटी से फोर्स आ जाएगी। जिसके बाद अतिक्रमण, अवैध वाहनों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। एनसीआरटीसी जहां-जहां बैरिकेडिंग करेगी, वहां पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
- संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed