{"_id":"5ca27fb8bdec221450546025","slug":"171554153400-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के दो और मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम हुआ, पर पूरी तरह से नहीं रुका है स्वाइन फ्लू
मेरठ। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में सात सैंपलों की जांच में दो नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 29 वर्षीय महिला है जो एक निजी अस्पताल में भर्ती है। ताजपुरा की रहने वाली है। दूसरी मरीज 72 साल की महिला मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली है।
माइक्रोबायोलॉजी लैब में इस साल 100 दिनों 1748 सैंपलों की जांच हुई है, जिनमें 587 लोग स्वाइन फ्लू के मिले हैं। इनमें 385 मरीज मेरठ तो 202 मरीज आसपास के जिलों के हैं। इस दौरान मेरठ के पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू काफी कम हो गया है। पिछले चार दिनों में 25 सैंपलों की जांच हुई है, जिनमें से सिर्फ दो मरीज मिले हैं। 18 सैंपलों की जांच में तो एक भी मरीज नहीं था। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों लगातार मिल रहे मरीजों के बाद लोग जागरूक भी हुए हैं। इसके अलावा अब जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, स्वाइन फ्लू का वायरस कमजोर होता जाएगा और स्वाइन प्लू खत्म हो जाएगा।