{"_id":"5c9be2f1bdec22140c42bf60","slug":"171553720049-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे मेरठ से पश्चिम में चुनावी शंखनाद
- चार सांसदों प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारियों को ही मिलेगी मंच पर जगह
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बृहस्पतिवार को मेरठ से पश्चिम में चुनावी शंखनाद करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस पहली रैली की पुलिस-प्रशासन और भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से बुधवार रात वह सूची भी प्राप्त हो गई जिसमें मंच पर बैठने वाले लोगों को जगह दी जाएगी। वहीं, रैली के लिए भाजपा नेता देर रात तक जनसंपर्क करते रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बनाए गए मुख्य मंच पर पहले पांच सांसदों, भाजपा के क्षेत्रीय और प्रदेश के कुछ पदाधिकारियों के अलावा 15 विधायकों के नाम बताए गए। साथ ही अन्य नेताओं के लिए साइड में छोटा मंच बनाने की बात कही गई। लेकिन रात को जो सूची मिली उसके हिसाब से मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री और पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी और संगठन मंत्री अजय के अलावा चारों लोकसभाओं के प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए। बाकी विधायकों और पदाधिकारियों को साइड के मंच पर जगह देने को कहा गया। लेकिन एसपीजी के दखल देने और जगह की कमी को देखते हुए इस मंच के भी बनने या न बनने को लेकर संशय बना रहा। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्य मंच पर चारों सांसद प्रत्याशियों के अलावा राज्यसभा के एक सदस्य का नाम बताया गया था। वहीं, एक भाजपा नेता की जगह सुरक्षित रखने की बात भी कही गई। लेकिन यह नाम सार्वजनिक नहीं किया गया।
जारी रहा जनसंपर्क अभियान
दूसरी तरफ , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपाइयों का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहा। रैली के लिए बसें देर रात तक शहर से लेकर गांव तक पहुंचा दी हैं। सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को बसों के नंबर और स्थान तय कर बता दिए गए। भाजपाइयों को नौ बजे तक रैली स्थल पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
भाजपाई आशंकित कहीं भीड़ न रह जाए कम
पहली रैली मेरठ में होने के कारण भाजपा इस बात से आशंकित है कि कहीं भीड़ कम न रह जाए, क्योंकि प्रधानमंत्री के मेरठ में बृहस्पतिवार सुबह ठीक 11 बजे पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सरकारी कार्यक्रम में भी उनका 11 बजे से 12 बजे तक का समय रखा गया है। ऐसे में उनके आगमन से पूर्व मैदान को भरना भाजपाइयों के लिए चुनौती होगा। इसके लिए सबसे ज्यादा जोर सरधना विधानसभा पर लगाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री की रैली से पहले आएंगे योगी
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को आने का कार्यक्रम था। लेकिन किन्हीं कारणों से निरस्त हो गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व वे मेरठ आ जाएंगे और रैली स्थल पहुंचेंगे। कौन-कौन लोग प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे, भाजपाइयों ने उनकी सूची प्रशासन को सौंप दी है।