फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

Thu, 28 Mar 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन का दिया अल्टीमेटम
दवा व्यापारियों ने आनंद प्रबंधन को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन


- शुक्रवार तक का दिया है समय, फिर जाएंगे आनंद अस्पताल
- मैनेजर बोले, थोड़ा-थोड़ा करके देंगे दवा कारोबारियों का पैसा

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल स्थित मेडिकल स्टोरों पर दवा कारोबारियों के करीब 12 से 13 करोड़ रुपये दवा के बकाया हैं। काफी समय से वह इसकी मांग कर रहे हैं, मगर अभी तक उनका पैसा नहीं मिला है। अब उन्होंने आनंद अस्पताल के प्रबंधन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री उपेंद्र बंसल का कहना है कि उन्हें नहीं लगता है कि जब तक अस्पताल नहीं बिक जाएगा, तब तक उनका पैसा मिलेगा। क्योंकि यह पैसा 65 से 70 मेडिकल स्टोरों का करीब डेढ़ साल पुराना है। अब अस्पताल के इन मेडिकल स्टोरों ने दूसरी जगह से दवा की सप्लाई लेनी शुरू की हुई है। वह मंगलवार को अस्पताल गए तो उनसे तीन दिन का समय और मांगा गया है। अब शुक्रवार तक का समय दिया गया है। पैसा नहीं मिला तो शनिवार को फिर से अस्पताल जाएंगे और इस बारे में बात करेंगे। इनके अलावा दवा व्यापारी संदीप जैन का कहना है कि उन्हें उनका पैसा चाहिए। वह पहले भी कई बार मांग कर चुके हैं और आगे भी करेंगे। वहीं, आनंद अस्पताल के मैनेजर मुनीश पंडित का कहना है कि थोड़ा-थोड़ा करके यह पैसा दिया जाएगा। दवा का पैसा 15-20 प्रतिशत करके ही दिया जाता है। दवा व्यापारियों से बात हो गई है। मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन


कई बार उड़ चुकी बिकने की चर्चा
कर्ज होने केकारण आनंद अस्पताल की कई बार बिकने की भी चर्चा उड़ चुकी है। हालांकि अस्पताल के संचालक हरिओम आनंद हर बार इसका खंडन करते रहे हैं। उनका कहना था कि यह सब अफवाह है, जो उनके विरोधी उड़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed