{"_id":"5c954ee4bdec221444247a2f","slug":"171553288932-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में पीटीएम के साथ कक्षाओं की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में पीटीएम के साथ कक्षाओं की शुरूआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में पीटीएम के साथ हुई कक्षाओं की शुरुआत
- केएल में हुई पीटीएम, दीवान स्कूल में दसवीं, बारहवीं के छात्रों से हुआ इंटरेक्शन
- अप्रैल पहले सप्ताह से सभी स्कूलों में कक्षाएं शुरू
मेरठ। होली खत्म होने के साथ ही सीबीएसई स्कूलों में नए सत्र की कक्षाओं के लिए तैयारी प्रारंभ हो गई। शुक्रवार को बोर्ड का कोई पेपर न होने के कारण स्कूलों ने अपने यहां नियमित कक्षाओं के विद्यार्थियों क ो बुलाया। दसवीं व बारहवीं कक्षा में इस वर्ष आने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा की सामान्य जानकारी दी गई। केएल इंटरनेशनल स्कूल में पीटीएम हुई। दीवान पब्लिक स्कूल में दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्रों को इंटरेक्शन के लिए बुलाया गया। अन्य स्कूलों में भी इसी सप्ताह शिक्षक अभिभावक बैठक होगी। सभी स्कूलों में अप्रैल से ही कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। पब्लिक स्कूलों के साथ सोफिया, सेंट मेरीज व सेंट थॉमस आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में भी मार्च अंत तक कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। स्कूलों का प्रमुख फोकस बोर्ड की कक्षाओं पर रहेगा। अप्रैल से ही छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जोड़ा जाए।
अप्रैल में शुरू होंगी कक्षाएं
सभी सीबीएसई स्कूलों में अप्रैल से नए सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। जूनियर कक्षाओं का नया सत्र अप्रैल से शुरू होगा। दीवान स्कूल में दूसरी से आठवीं की कक्षाएं एक अप्रैल से होंगी। पहली कक्षा व नवमीं कक्षा का नया सत्र पांच अप्रैल से प्रारंभ होगा। गार्गी गर्ल्स, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम, केएल इंटरनेशनल, शांति निकेतन विद्यापीठ सभी विद्यालयों में दो अप्रैल, डीएमए में तीन अप्रैल व एमपीएस समूह में चार अप्रैल से कक्षाएं होंगी। डीपीएस में पांच अप्रैल से नए सत्र की कक्षाएं प्रारंभ होंगी।