फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित व जयंत चौधरी के कार्यक्रम को लेकर महागठबंधन की प्रेसवार्ता

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित व जयंत चौधरी के कार्यक्रम को लेकर महागठबंधन की प्रेसवार्ता

Tue, 12 Mar 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित व जयंत चौधरी के कार्यक्रम को लेकर महागठबंधन की प्रेसवार्ता
सरधना। सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली के प्रतिष्ठान पर सोमवार को महागठबंधन के नेताओं द्वारा दबथुवा में 12 मार्च को जयंत चौधरी एवं सरधना नगर के एमके फार्म हाउस में 13 मार्च को रालोद अध्यक्ष अजित सिंह के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बताया कि इस बार प्रदेश में महागठबंधन की अहम भूमिका होगी। जिसके चलते प्रदेश से भाजपा को काफी सीटों पर नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव प्रचार करना होगा। इतना ही नहीं मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा सीमा प्रधान, रालोद के मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल देव, ऐनुद्दीन शाह, मुमताज अली, पंकज जैन, असद गालिब, ऐमी शाह, सलीम अंसारी, हाजी खालिद, मंजूर मलिक, शाहिद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed