फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीईआरटी कालेज में दी श्रद्धांजली

सीईआरटी कालेज में दी श्रद्धांजली

Sun, 17 Feb 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
सीईआरटी कालेज में दी श्रद्धांजली
सीइआरटी शहीदों को श्रद्धांजलि, शांति यज्ञ
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित सीइआरटी कालेज में शनिवार को पुलवामा में शहीद हुए अमर वीरों की याद में विनम्र श्रद्धांजलि व शांतियज्ञ का आयोजन किया गया। छात्रों ने भी यज्ञ में आहुति दी। संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र यादव, मुरादाबाद के ब्लाक प्रमुख मनीष सिंह, भाजपा नेता कृष्णपाल कश्यप मौजूद रहे।

मेरठ कॉलेज में हुई सभा
मेरठ। मेरठ कॉलेज में शहीद स्मारक पर प्राचार्या, शिक्षकों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। प्राचार्या डॉ. आभा चंद्रा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। वहीं, बीएनएम हॉस्टल में चीफ वार्डन डॉ. एसके पुंडीर और छात्रों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


नीलकंठ में जवानों को किया गया नमन
फोटो...
मोदीपुरम। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन किया गया। आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यापीठ के निदेशक डॉ. अमित सिंघल ने कहा कि यह कायरता पूर्ण हमला है। इसका जवाब सेना अपने हिसाब से देगी। प्रिंसिपल अमिताभ कुमार, मुकेश त्यागी मौजूद रहे। उधर राजपूत महासभा के अध्यक्ष सोमवीर सिंह राघव के नेतृत्व में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कृपाल सिंह राघव, बिजेंद्र पाल सिंह सिसौदिया, आनंद प्रकाश तोमर, विमला पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों की याद में चित्र बनाया
मेरठ। आरजी कॉलेज में कला विभाग की एचओडी डॉ. अर्चना रानी शहीदों की याद में चित्र बनाया, गीत लिखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
आज रो रहा भारत है, कैसी ये आतंकी चाल है
माँ भारती का धानी आंचल, रंगा खून से लाल है
आकाश का रंग पड़ गया है काला
धुआं धुआं है आज उजाला
अलगाव वादी बैठते कुर्सी पर, क्यूं करते उन्हें नमन पहनाते हो माला
भारत माता बेबस होकर हाथ मल रही है
आतंकवादी की जगह क्यों मेरे लाल की चिता जल रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed