फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कवि सम्मेलन।

कवि सम्मेलन।

Wed, 30 Jan 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
कवि सम्मेलन।
... झूठा अगर लिखूं तो अंधेरा दिखाई दें
विज्ञापन

- अखिल विद्या समिति के तत्वावधान में हुई कवि सम्मेलन
परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति के तत्वावधान में चल रहे परीक्षितगढ़ महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने हास्य, वीर रस कविताओं का रचना पाठ किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा नेत्री पूजा बंसल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि अलीगंज एटा के तहसीलदार राकेश त्यागी ने कहा कि परीक्षितगढ़ नगरी महाभारत काल की यादों को सजाए हुए है। परीक्षितगढ़ के इतिहास को ताजा करने के लिए इसे पर्यटक स्थल के रूप में जाना चाहिए। तभी परीक्षितगढ़ का विकास हो सकता है। कवि सम्मेलन में कवि ने संचालन करते हुए मां सरस्वती वंदना में कहा कि मान करू सम्मान करू, मैं तेरा हरदम ध्यान करू, मां आओ पधारों घर में हमारे तेरा ही गुणगान करूं। कवि मोहित शौर्य ने अपनी कविता में कहा कि दिलों की महफिलों में भी दिल वाले नहीं दिखते शहर की रोशनी में भी उजियारे नहीं दिखते, बड़ी लाचार बेदर्द है दुनिया की नजरें भी मेरे जूते दिखते है मगर छाले नहीं दिखते।
वरिष्ठ पत्रकार रवि गौतम ने पत्रकारिता पर पढ़ते हुए कहा कि या खुदा मेरी कलम को ऐसी स्याही दे, झूठा अगर लिखूं तो अंधेरा दिखाई दें। युवा कवि कुशल कुशवाहा ने देश भक्ति पर जज्बा जगाते हुए कहा कि हमारे देश की सीमा जवानों से सुरक्षित है। हमारे देश के वीरों ने हिफाजत की तिरंगे की हमारे देश का नक्शा जवानों से सुरक्षित है। कवि ओमकार रघुवंशी ने अपनी कविता में कहा कि सीमा पर लड़ने जाऊंगा और देश में अपना फर्ज निभाऊंगा। कवि अजय कुमार तोमर ने कविता पढ़ते हुए कहा कि कागज के जहाजों को उड़ाया नहीं हमने, किसी आसमां को सर पर बैठाया नहीं हमने, हम धरती से जुड़े है इसलिए गीत जमीन के गाए हमने दुनिया को कभी ऊपर उड़ कर दिखाया नहीं हमने। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि ईश्वर चंद गंभीर ने अपनी कविता में नव पीढ़ी को संस्कार देने की बात कही। शिक्षा दो, संस्कार दो, सदाचार दो की कविता पढ़ी। कवि सम्मेलन में समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने आए हुए अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. अमित वर्मा, राकेश सोनी, श्याम सिंह महलवार, बॉबी आर्य, नरेंद्र शर्मा, महावीर वर्मा, धर्मवीर त्यागी, रमाशंकर शर्मा, रणबीर शर्मा, गजेंद्र गुर्जर, छिद्दा त्यागी, पूनम रूहेला, योगेश नंदिनी, मोहनी वर्मा, स्वाति चौधरी, अनिल गुप्ता, चंद्रशेखर मयूर, वेद प्रकाश गर्ग, संगीता प्रजापति, शबाना बेगम, शाहिन, सतेंद्र गुर्जर, जितेंद्र चौधरी का सहयोग रहा।
विज्ञापन


दुल्हा-दुल्हन के साथ हुई लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
-ग्राम प्रधान संगठन ने बैठक कर की मांग
परीक्षितगढ़। गांव खजूरी में ग्राम प्रधान गुड्डी त्यागी के आवास पर मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन व ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें चार दिन पूर्व ग्राम पचपेड़ा में संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा कार सवार दुल्हा-दुल्हन के साथ छेड़छाड़, मारपीट व लूटपाट की घटना पर रोष प्रकट करते हुए निंदा की और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि दुल्हा और दुल्हन के साथ मारपीट, लूट एवं छेड़छाड़ करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस प्रशासन जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाने का काम करे। अगर पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो संगठन कानूनी दायरे में रह कर आरोपियों को सबक सिखाने में सक्षम है। संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र भराला ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह विशेष समुदाय के लोगों ने दुल्हा, दुल्हन के साथ मारपीट की ऐसी घटना समाज के लिए शर्मनाक है। खुले आम घूम रहे आरोपियों को पुलिस जल्द जेल की सलाखों के पीछे भेजे। अगर प्रशासन ने इस मामले में कोताही बरती, तो संगठन उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा। संचालन पंडित संदीप शर्मा ने किया। विकास गिरी प्रधान, भुपेंद्र सिंह शर्मा, रामगोपाल शर्मा, रूप गिरी, विनय त्यागी, कृष्ण, विनोद गुर्जर, सतेंद्र गुप्ता, सुदेश धामा, राजेंद्र त्यागी, राजबीर, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed