{"_id":"5c140339bdec22539c3ca19d","slug":"171544815417-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कब्र से निकाला जा सकता है हसरत बेग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कब्र से निकाला जा सकता है हसरत बेग का शव
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज कब्र से निकाला जा सकता है हसरत बेग का शव
मुरादनगर। एक माह पूर्व बिरयानी विक्रेता हसरत बेग(50)की मौत मामले में शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से शव निकाला जायेगा। मौत का कारण जानने के लिए दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
कोट कॉलोनी निवासी अजमत बेग ने डीएम को पत्र लिखकर मांग की थी कि उनके भाई हसरत बेग उर्फ गुल्लू की विगत तीन नवंबर को कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसमें सभासद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने डॉक्टर से साठगांठ कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हसरत बेग की मौत का कारण सामान्य दिखा दिया था। डीएम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई गई थी। डीएम ने सीएमओ को दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिये थे। डीएम के आदेश पर मृतक हसरत बेग का शव कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।
----------