{"_id":"5bad4929867a557eac528eb1","slug":"171538083113-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने धार्मिक स्थल पर चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने धार्मिक स्थल पर चलाया सफाई अभियान
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो ने धार्मिक स्थलों की सफाई की
मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने अपने अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत बृहस्पतिवार को शहर के धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया। बाद में उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी प्रतिमाओं को भी साफ किया। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा के निर्देशन में कार्यकर्ता सुबह नौचंदी स्थित चंडी देवी मंदिर पहुंचे और सफाई अभियान चलाया। इसके बाद वह डोगरा मंदिर, श्री दयालेश्वर मंदिर, दिगंबर जैन मंदिर और सदर काली मंदिर पहुंचे और सफाई की। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाने का दायित्व सौंपा गया था। जिसके बाद उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी प्रतिमाओं के अलावा सीसीएसयू परिसर में लगी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं को साफ किया। इस मौके पर शिवम, रमन धींगड़ा, पवन भारद्वाज, राहुल शर्मा, आकाश, रविकांत वाल्मीकि, सौरभ गौड़, कमल त्यागी व सोनू त्यागी भी मौजूद रहे।