{"_id":"5b7735f542c79246633fcb4e","slug":"171534539253-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में मंत्रों के जाप से करते हैं स्वतंत्रता सेनानियों को याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में मंत्रों के जाप से करते हैं स्वतंत्रता सेनानियों को याद
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आजादी के मतवालों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने की यहां कई दशक से अनोखी परंपरा चली आ रही है। खरखौदा स्थित कोल गांव के लोग मंदिर में लगातार 24 घंटे का जाप कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं।
खरखौदा का कोल गांव स्वतंत्रता दिवस के अपने अनूठे अनुष्ठान के लिए जाता रहा है। यहां लोग स्वतंत्रता सेनानियों को गांव के बीच में बने शिव मंदिर में याद करते हैं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद यहां लोग हर साल 16 अगस्त की सुबह से हरे रामा-हरे कृष्णा का जाप शुरू करते हैं। इस अनुष्ठान में गांव में बच्चों से लेकर बड़े, बुजुर्गों तक शामिल होते हैं। गांव निवासी नैंसी त्यागी बताती हैं कि मंत्रों का जाप सुबह सात बजे से अगले दिन सात बजे तक 24 घंटे तक लगातार चलता है। जिससे गांव का माहौल भी भक्तिमय हो जाता है। बताते हैं कि इस शिव मंदिर के निर्माण की भी अनूठी कहानी हैं। मंदिर में इस विशेष आयोजन की आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा होती है। इस आयोजन का पूरा जिम्मा कमेटी पर होता है। इस बार 16 अगस्त को शुरू हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ रामभूल त्यागी ने किया। इस मौके पर दीपक त्यागी, डॉ. सुनील त्यागी, नीलम त्यागी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।