{"_id":"5b6a081b4f1c1b923e8b5bb5","slug":"171533675547-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में टावर लगाने को दो कंपनियों ने दिए 51 साइट के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में टावर लगाने को दो कंपनियों ने दिए 51 साइट के नाम
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट में खत्म होगी मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या
मेरठ।
कैंट में मोबाइल टॉवर लगाने के लिए दो कंपनियों ने 51 साइट की सूची दी है। इन साइट की लोकेशन को अब सेना के अफसर और कैंट बोर्ड के अफसर तय करेंगे। कैंट बोर्ड ने साइट के नाम कमांडर को भेज दिए हैं। साइट फाइनल होने के बाद जल्द ही टॉवर लगाने को टेंडर निकाले जाएंगे। जिसके बाद कैंट के लोगों को मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
कैंट बोर्ड ने जनवरी के पहले सप्ताह में क्षेत्र में 16 काऊ (कम्युनिकेशन ऑन व्हील) लगाने की तैयारी की थी। टेंडर निकाले गए थे, लेकिन इसी बीच सीईओ का तबादला हो गया। फरवरी में केंद्र सरकार ने टॉवर को लेकर सभी कैंट में लैंड पॉलिसी में बदलाव कर दिया। अब काऊ के साथ ही लीज पर डिफेंस की जमीन पर भी स्थाई टॉवर लगाए जा सकते हैं। नई पॉलिसी के तहत कैंट बोर्ड ने मोबाइल कंपनियों से ईओवाई मांगी थी। कंपनियों को ये बताना था कि वे किस-किस लोकेशन पर टॉवर लगाना चाहती हैं। ऐसे में अब इंडस टावर की तरफ से 34 और एटीसी पावर की तरफ से 17 साइट पर टॉवर लगाने की सूची दी गई है। अब इन साइट पर स्टेशन कमांडर हेडक्वार्टर, सिग्नल कोर, डीईओ और एमईएस के अधिकारी विचार करके वहीं या उसके आसपास लीज पर टॉवर के लिए जमीन मुहैया कराएंगे।
दो कंपनियों की तरफ से साइट के नाम दिए गए हैं। साइट के नाम फाइनल होने पर तुरंत टेंडर निकाले जाएंगे। कैंट बोर्ड जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराएगा। ताकि लोगों को मोबाइल कनेक्टिविटी की परेशानी से निजात मिल सके। प्रसाद चव्हाण, सीईओ