फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11 की रात कार्यसमिति की बैठक में होगा सामूहिक भोज

11 की रात कार्यसमिति की बैठक में होगा सामूहिक भोज

Wed, 08 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
11 की रात कार्यसमिति की बैठक में होगा सामूहिक भोज
राष्ट्रोदय की तर्ज पर सामूहिक भोज, मिटेगा भेद
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ में होने जा रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस बार कुछ नए प्रयोग हो रहे हैं। जिसमें एक राष्ट्रोदय की तर्ज पर सामूहिक भोज है। इसमें महानगर के 350 कार्यकर्ता अपने अलावा घर से दो नेताओं का भोजन लेकर आएंगे। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बाहर से आने वाले नेताओं और मंत्रियों के साथ भोजन करेंगे। इस भोजन व्यवस्था का उद्देश्य जाति वर्ग का भेद दूर करना है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में 11 अगस्त से हो रही दो दिवसीय बैठक में पहले दिन रात को यह सामूहिक भोज होगा। इस भोजन की व्यवस्था महानगर के कार्यकर्ता अपने-अपने घरो से करके लाएंगे। भोजन व्यवस्था प्रमुख और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव जैन सिक्का के अनुसार इस सामूहिक भोज के लिए मेज-कुर्सी लगाकर एक हजार से ज्यादा लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गयी है। जैसे ही ये कार्यकर्ता भोजन लेकर पहुंचेंगे, उन्हें टोकन नंबर दे दिया जाएगा। यह टोकन नंबर मेज कुर्सी के ऊपर भी दर्ज होगा। इसके बाद ये कार्यकर्ता अपना टिफिन लेकर अपने तय स्थान पर चले जाएंगे। वहीं, बाहर से आने वाले प्रदेश कार्यसमिति के सभी नेताओं, मंत्रियों और मुख्यमंत्री का स्थान पहले से तय होगा। उन सभी को भी उनके तय स्थान पर बैठा दिया जाएगा। भोजन लाने वाले कार्यकर्ता अपने साथ बैठे दो बाहरी नेताओं के साथ बैठकर भोजन करेंगे।
विज्ञापन

प्लास्टिक का प्रयोग वर्जित
संजीव जैन ने बताया कि पानी, चाय और रायते के लिए कागज के गिलास प्रयोग में लाए जाएंगे। जबकि दूध के लिए कुल्लड़ का प्रयोग होगा। साथ ही पत्तल के दोने होंगे। वहीं भोजन के लिए प्लेट की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन में होगा स्वाद का तड़का
भोजन का मेन्यू भी लगभग तैयार हो चुका है। नाश्ते में मुख्य रुप से दलिया, पोहा, जलेबी और कई तरह के पकोड़े व चाय होगी। जबकि दूसरे दिन के सुबह के नाश्ते में यही मेन्यू रहेगा। दोपहर के भोजन में दाल, सूखी सब्जी, चावल, रायता और रोटी के साथ पूरी सब्जी और पनीर आदि की सब्जी भी होगी। जबकि मिठाई में आइसक्रीम रहेगी। रात के लिए 11 अगस्त को सामूहिक भोज में भोजन कार्यकर्ता लाएंगे। 12 अगस्त की शाम बैठक का समापन होने पर रात्रि भोजन नहीं होगा। 11 अगस्त की रात में केसरयुक्त दूध की विशेष व्यवस्था रहेगी।

खास बातें:
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक
11 अगस्त की रात को सुभारती परिसर में होगा सामूहिक भोज
350 कार्यकर्ता महानगर के अपने घर से लाएंगे दो नेताओं का भोजन
सीएम योगी सहित प्रदेश के सभी नेता रहेंगे इस भोज में मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed