फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डेढ़ घंटे तड़पती रही किशोरी, नहीं पहुंचे चिकित्सक

डेढ़ घंटे तड़पती रही किशोरी, नहीं पहुंचे चिकित्सक

Tue, 07 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तड़पती रही किशोरी, नहीं पहुंचे चिकित्सक
मेरठ। जिला अस्पताल में सोमवार को एक किशोरी करीब डेढ़ घंटे तक इलाज के लिए तड़पती रही। लेकिन चिकित्सक उसे देखने नहीं पहुंचे। इस दौरान उसके परिजन वहां चिल्लाते रहे। बाद में मामला जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक के संज्ञान में आया तो उन्होंने चिकित्सकों को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

वाकया दोपहर करीब 12 बजे का है। रशीदनगर निवासी अलीशा (14) को तेज बुखार और दौरे की शिकायत थी। वह पहले इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थी। बाद में आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वह काफी परेशान थी। उसके परिजन चिल्लाते रहे कि चिकित्सक उसे देख लें। लेकिन दोपहर डेढ़ बजे तक कोई चिकित्सक नहीं आया। इसके बाद चिकित्सक वहां पहुंचे और उसका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल का कहना है कि आईसोलेशन वार्ड में मरीजों को देखने वाले चिकित्सक बाहर गए हुए हैं, जिस कारण एक ही चिकित्सक पर कई जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों को हिदायत दी है कि इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से की पीड़ित परिवार ने इलाज की मांग
मेरठ। इलाज के प्रति चिकित्सकों द्वारा उदासीनता बरते जाने से नाराज कांच का पुल अहमद नगर निवासी एक पीड़ित परिवार सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचा। गरीब मजदूर मुस्तफा ने बताया कि उसका पुत्र अनस (11) कई दिनों से बीमार है। अपने लड़के के इलाज के लिए वह दर-दर भटक रहा है। उसने डीएम के नाम पत्र में आग्रह किया है कि उसके लड़के का सरकारी अस्पताल में व्यापक रूप से इलाज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed