फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रभु के गुणगान से धर्ममय हो गया महानगर

प्रभु के गुणगान से धर्ममय हो गया महानगर

Sat, 30 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रभु के गुणगान से धर्ममय हो गया महानगर
प्रभु के गुणगान से भक्ति में डूबे श्रद्धालु
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व शुक्रवार को मृत्युंजय भगवान शंकर की मूर्ति और नवग्रह के यंत्रों की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों की धुन और भजन मंडली द्वारा गाए गए भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। जगह जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
शोभा यात्रा बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर सुभाष बाजार, गुदड़ी बाजार, सराफा, अनाज मंडी, वैली बाजार, लाला का बाजार, शीशमहल, बाबाखाकी, जत्तीवाड़ा व नवीन मार्केट होते हुए वापस बुढ़ाना गेट मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में भगवान शिव एवं नवग्रह यंत्रों के रथों के साथ भगवान गणेश जी का डोला भी रहा। दो डोलों पर भजन मंडली और प्रसाद का वितरण किया गया। शोभा यात्रा का उद्घाटन शोभित युनिवर्सिटी के कुलाधिपति कुंवर बिजेंद्र शेखर ने सपरिवार किया। पूर्व विधायक पं. जयनारायण शर्मा ने भगवान को तिलक किया। इस दौरान मंदिर समिति की तरफ से मंदिर के इतिहास के साथ मूर्ति एवं यंत्रों के संबंध में जानकारी के लिए एक पुस्तिका वितरित की गई।
विज्ञापन


प्रभु के भजनों से गूंजा बुढ़ाना गेट
मूर्ति प्रतिष्ठा से पूर्व शुक्रवार को मंदिर के बाहर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक राजू बावरा की भजन मंडली ने प्रभु के भजनों के माध्यम से सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जय जय भोले, बम बम भोले के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भजन संध्या का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मधु वाजपेयी, आशुतोष राय, अप्पू तिवारी, सौरभ शुक्ला, संदीप रेवड़ी, चिराग, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक वाजपेयी, राकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा आज
शनिवार को मंदिर में मृत्युंजय भगवान शंकर की मूर्ति और नवग्रह यंत्रों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि भगवान की आरती में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, महामंडलेश्वर मां नीलिमानंद, पंचमुखी मंदिर के महामंडलेश्वर ब्रह्मचारी कृष्ण स्वरूपानंद, शनिधाम के महंत महेंद्र दास भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed