फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईदी देने जा रहे मासूम को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौत

ईदी देने जा रहे मासूम को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौत

Fri, 15 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ईदी देने जा रहे मासूम को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौत
कंकरखेड़ा। पिता और चाचा के साथ बुआ के घर ईदी लेकर जा रहे छह साल के मासूम को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव महल थाना फलावदा निवासी पेंटर आरिफ पुत्र इकराम बृहस्पतिवार को अपने छोटे भाई आसिफ और बेटे अल्तमस (6 साल) को लेकर गांव डूंगरावली परतापुर निवासी बहन नसीम के घर ईद के अवसर पर ईदी देने जा रहा था। हाइवे पर खड़ौली चौराहे पर पीछे से तीव्र गति से आ रहे सीमेंट के कट्टों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर दे मारी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बाइक सवार आरिफ, आसिफ व अल्तमस छिटककर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया अल्तमस को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दोनों भाई भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर सीओ दौराला पंकज सिंह व इंस्पेक्टर दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ नहीं आया आरोपी चालक
घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया। लोगों ने मौके से भाग रहे आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को भी पकड़ने का प्रयास किया। लोग उसके पीछे भी भागे। लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आया और फरार हो गया।

परिजनों में मचा कोहराम
सड़क हादसे में बच्चे की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो मासूम का शव देखकर बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि आरिफ के चार बच्चों में अल्तमस सबसे छोटा था और सभी का प्यारा था। आरिफ ईदी देने के बहाने अल्तमस को उसकी बुआ नसीम से मिलाना चाहता था। लेकिन उसे क्या पता था कि थोड़ी ही देर में सारी खुशियां मातम में पसर जाएंगी। अल्तमस की मां फातमा, बड़े भाई अरशद और दोनों बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।

खास बातें:
पिता और चाचा के साथ जा रहा था बाइक से बुआ के घर
टक्कर लगते ही बाइक से जा गिरा था, खड़ौली चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed