फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परीक्षा को बना कंट्रोल रूम, कुलपति खुद करेंगे कॉलेजों का निरीक्षण

परीक्षा को बना कंट्रोल रूम, कुलपति खुद करेंगे कॉलेजों का निरीक्षण

Fri, 09 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा को बना कंट्रोल रूम, कुलपति खुद करेंगे कॉलेजों का निरीक्षण
सीसीएसयू में बना कंट्रोल रूम, कुलपति करेंगे कॉलेजों का निरीक्षण
विज्ञापन

मेरठ। 13 मार्च से शुरू होने वाली सीसीएसयू की परीक्षाओं को लेकर बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। 12 मार्च की सुबह छह बजे से ही कंट्रोल रूम काम करना शुरू कर देगा। इसमें छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नकल रोकने के लिए स्पेशल दस्ता निगरानी करेगा। नकल को लेकर सभी कॉलेजों को स्पष्ट आदेश हैं कि कहीं भी शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

13 मार्च से होने वाली मुख्य परीक्षा में इस बार चार लाख 14 हजार छह सौ 17 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं दे रहे हैं। इसके लिए मेरठ मंडल के नौ जिलों में 244 सेंटर बनाए गए हैं। बुधवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जाने का काम शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कक्ष संख्या 201 में कंट्रोल रूम बना दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर समस्या होने पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में हेल्प लाइन नंबर 0121-2779525 पर कॉल की जा सकती है। कुलपति प्रो. एनके तनेजा कॉलेजों में जाकर औचक निरीक्षण करेंगे। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में खराब सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने को कहा गया है। बता दें कि 13 मार्च से 16 मई तक तीन पालियों में परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed