फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिना हेलमेट के दो पहिया चालक को पेट्रोल पर पाबंदी

बिना हेलमेट के दो पहिया चालक को पेट्रोल पर पाबंदी

Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट के दो पहिया चालक को पेट्रोल पर पाबंदी
हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं
विज्ञापन

मेरठ। अब पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने मंगलवार को पेट्रोल पंप एसोसिएशन और पंप मालिकों को पत्र लिखकर इस संबंध में निर्देश दिए हैं। जिसमें यह भी कहा गया कि जो नियम तोड़ रहे हैं उनकी फुटेज पुलिस को दी जाए, जिससे पुलिस फोटो चालान काटकर उन पर कार्रवाई कर सके।
अमर उजाला ने अभियान चलाकर हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित कीं। इस दौरान आम लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी ट्रैफिक नियम तोड़ते मिले। ट्रैफिक पुलिस लगातार दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटती रही, लेकिन उसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हुए और बिना हेलमेट के ही वाहन चलाते रहे। एसपी ट्रैफिक ने सीओ ट्रैफिक, टीआई, टीएसआई और सभी एचसीपी को निर्देश दिए हैं कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे। इस मामले में सबसे पहले पुलिस को जिम्मेदार होने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि पेट्रोल पंप के मालिक और कर्मचारी भी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें। चाहे वह पुलिसकर्मी हों या फिर अन्य कोई व्यक्ति।
विज्ञापन


पुलिस ऑफिस में भी जरूरी
पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर संतरी की तैनाती रहती है। जबकि ऑफिस समय में एसएसपी ऑफिस पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहती है। एसपी ट्रैफिक ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि पुलिस लाइन और एसएसपी ऑफिस में बिना हेलमेट के पुलिस कर्मचारियों के वाहनों को न घुसने दिया जाए। नियम तोड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान शुल्क भरते समय दिखाना होगा हेलमेट
ट्रैफिक कार्यालय और सभी सीओ के यहां चालान जमा होते हैं। इसमें निर्देश दिए हैं कि दो पहिया वाहन का चालान भरते समय वाहन चालक को हेलमेट दिखाना होगा। उसके बाद ही चालान शुल्क लेकर आरसी या अन्य कागजात दिए जाएंगे।

यह है सड़क हादसों की स्थिति
वर्ष दुर्घटना मृतक घायल
2017 987 395 769
2016 977 421 738
2015 952 396 728
2014 1047 384 921
2013 812 467 548

कैमरे लगकर तैयार, जल्द शुरू होगा कंट्रोल रूम
मेरठ। शहर में 34 स्थानों पर हाई क्वालिटी के 141 सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। इसमें लिसाड़ी रोड, सूरजकुंड पार्क, गांधी आश्रम, शास्त्रीनगर, सेंट्रल मार्केट, लवकुश पुरम, मोदीपुरम, उद्योगपुरम, परतापुर, कंकरखेड़ा, समर गार्डन, माधवपुरम, दिल्ली रोड, पुलिस क्लब गेट, विवेकानंद इंटर कॉलेज, मवाना बस अड्डा, मंगल पांडे नगर, डीएम कंपाउंड, सम्राट पैलेस, विक्टोरिया पार्क, रोहटा रोड, शिवकुंज, गंगानगर, छोटूराम कॉलेज आदि स्थान शामिल हैं। एक कैमरे की कीमत 48 हजार रुपये होने का दावा किया गया है। चार फि क्स कैमरे के साथ प्रत्येक स्थान पर एक प्रेस टू जूम कैमरा भी लगाया गया है। वहीं एक अन्य कंपनी द्वारा शहर में पहले 57 कैमरे लगाए गए थे। वहीं पुलिस द्वारा लगाए गए 32 कैमरों में से सिर्फ नौ ही चल रहे हैं। बेगमपुल और जीरो माइल पर पहले से लगे हुए कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इसी सप्ताह ट्रैफिक कंट्रोल रूम शुरू किया जा सक ता है।


सिविक आई के नाम से बनाया जा रहा ऐप
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि सिविक आई के नाम से एक एप बनाया जा रहा है। ट्रैफिक की समस्या संबंधी कोई भी जानकारी फोटो और मोबाइल नंबर सहित एप में भेजी जा सकती है। इस पर ट्रैफिक पुलिस एक्शन लेकर समस्या का समाधान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed