{"_id":"5a9da9c64f1c1bd8548b458a","slug":"171520282054-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में अवैध निर्माण पर चला कई जगह हथौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में अवैध निर्माण पर चला कई जगह हथौड़ा
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट में अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा
मेरठ।
छावनी इलाके में सोमवार को कैंट बोर्ड की टीम ने अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाया। जहां-जहां अवैध निर्माण किया जा रहा था, वहां से टीम ने निर्माण सामग्री और सामान जब्त कर लिया।
कैंट में दो महीने से अवैध निर्माण की बाढ़ आई हुई थी। सीईओ का तबादला होने के बाद तो रातोंरात लोगों ने लिंटर डालकर अवैध रूप से दुकानें और निर्माण कर लिए थे। नए सीईओ आलोक गुप्ता के चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कुछ दिन पहले अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए स्क्वायड का गठन किया था। सोमवार को स्क्वायड के प्रभारी कैंट के सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में कैंट इंजीनियर और कर्मचारियों ने वार्ड नंबर चार, पांच, छह, सात और आठ में निरीक्षण करके अवैध निर्माण चिह्नित किए। बंगला नंबर 177, अंगला नंबर 259, वेस्ट एंड रोड पर बंगला नंबर 232 में हो रहे अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाया। यहां से टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली में सेटरिंग और निर्माण सामग्री को भरकर दफ्तर ले गई। आबूलेन पर फ्लेवर रेस्टोरेंट के पास किए जा रहे अवैध निर्माण का कार्य रुकवाकर यहां से भी निर्माण सामग्री को ट्रॉली में भर लिया। रविंद्रपुरी में अतिक्रमण को हटवाकर रोड खाली कराई गई। अवैध निर्माण वाली कई बिल्डिंग भी चिह्नित की गई हैं। इन्हें भी जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। कैंट सीईई अनुज सिंह ने बताया कि रोजाना स्क्वायड टीम इलाके में घूमकर अवैध निर्माण को चिह्नित कर उन्हें ध्वस्त करेगी।
फील्ड में जाएं अफसर
कैंट बोर्ड के सीईओ आलोक गुप्ता ने कैंट अफसरों और कर्मचारियों को दिन में फील्ड में जाकर निरीक्षण और लोगों की समस्याओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दिन में फील्ड में रहें और शाम को फाइलें निपटाएं। इसके साथ ही बिजली-पानी की समस्या को निपटाने के लिए एक दस्ता बनाया गया है। ये दस्ता रविवार को लोगों की समस्याएं दूर करेगा। स्ट्रीट लाइट रात में जल रहीं है या नहीं इसके लिए एक टीम शाम छह बजे से रात दस बजे तक कैंट में घूमकर निरीक्षण करेगी। ताकि खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला जा सके।